बेहद सस्ता हुआ गोवा जाना, सस्ते हुए होटल, 10 हजार से कम फ्लाइट टिकट की कीमत

Goa Trip Cost: भारत के सदाबहार बीच और नाइटलाइफ के लिए फेमस गोवा में अगर आप अवकाश मनाने के प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय है। गोवा के फ्लाइट की कीमत बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप छुट्टी मनाने के लिए तरस चुके हैं, तो अब आपके पास गोवा जाने का सबसे शानदार मौका है।

Goa Tour Package: गोवा सुर्खियों में है। गोवा अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था। महंगे निवास स्थान, भीड़भाड़ वाले बीच और खराब परिवहन सेवाओं के बारे में शिकायतें ऐसी तमाम चीजें हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर गोवा की आलोचना हो रही थी। ऐसी भी रिपोर्ट आई थीं कि गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इन सब शिकायतों के बीच कुछ ऐसा हुआ है जो पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गोवा मौजूदा समय में भारत में सबसे किफायती छुट्टी मनाने का स्थान बन गया है।

सस्ते में कर आएं राउंड ट्रिप: वीकडेज पर मौजूदा समय में अगर आप दिल्ली से गोवा के लिए राउंड ट्रिप टिकट बुक करने का प्लान करते हैं तो ये आपको लगभग 11 हजार रुपये के आसपास बड़े ही आराम से मिल जाएगा। मुंबई से गोवा के लिए राउंड ट्रिप टिकट 7000 रुपये से कम में उपलब्ध है। यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि कुछ महीने पहले राउंड ट्रिप टिकट के लिए पर्यटकों ने 30 हजार रुपए तक का खर्चा किया है।

End of Feed