यात्रा

Uttarakhand Tourism: सिर्फ ऑफसीजन तक सीमित नहीं है उत्तराखंड, हर मौसम में होता है कुछ खास

Uttarakhand Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए उत्तराखंड में 12 महीने सातों दिन कुछ ना कुछ खास होता ही है। ऐसे में ऑफसीजन भी आप यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की यात्रा रोमांच के साथ-साथ अनूठे अनुभव से भरी हुई होती है।

Image

Uttarakhand tourism

Uttarakhand tourism: उत्तराखंड में पर्यटन के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण का आह्वान राज्य के लिए बेहद आवश्यक है। उत्तराखंड में सिर्फ ऑफ-सीजन में ही पर्यटकों को घूमने जाना चाहिए ऐसी मानसिकता बदलने की बेहद जरूरत है। पर्यटन के लिए 360-डिग्री दृष्टिकोण की रूपरेखा होने से एक तरफ जहां स्थानीय युवाओं को निरंतर रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी तरफ राज्य पूरी आर्थिक क्षमता का दोहन करेगा। वैसे उत्तराखंड में घूमने और करने को बहुत कुछ है ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटक भी उत्तराखंड की खूबसूरती के कायल रहते हैं। हिल स्टेशन हो या धार्मिक जगहें उत्तराखंड में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ हमेशा ही रहता है।

उत्तराखंड का पर्यटन उद्योग मौसमी है, जिसमें सर्दियों के दौरान गिरावट दर्ज की जाती है वहीं मार्च से जून तक यहां पर्यटन अपने चरम पर रहता है। कई होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे सर्दियों के दौरान ज्यादातर खाली रहते हैं, जिससे पहाड़ों पर आर्थिक ठहराव आ जाता है।

उत्तराखंड ना सिर्फ पर्यटन के लिहाज से बल्कि अपने धार्मिक महत्व के कारण भी लोकप्रिय है। चाहे गर्मी हो, सर्दी हो या मानसून, यहां हर मौसम में कुछ खास होती ही है ऐसे में आप 12 महीने यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

प्रकृति प्रेमियों, साहसिक यात्रियों और धार्मिक पर्यटकों के लिए उत्तराखंड में घूमने की तमाम जगहें मौजूद हैं। नैनीताल, देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रानीखेत कुछ ऐसे पर्यटक स्थल हैं जहां आप परिवार के साथ या फिर अकेले घूमने का प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article