IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान करने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में हिमाचल प्रदेश के 3 प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, कुल्लू और मनाली की सैर करवाई जाएगी। परिवार या फिर दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को Visit Shimla Kullu Manali Ex Kochi नाम से लॉन्च किया है।
7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2025 को कोच्चि से फ्लाइट द्वारा चंडीगढ़ जाने के साथ ही यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद आपको सड़क मार्ग से शिमला, कुल्लू और मनाली की सैर करवाई जाएगी। सीटें कम हैं ऐसे में आप जल्द से जल्द पैकेज की बुकिंग करने का प्लान कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। मील प्लान इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में कवर है।
अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 69,250 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 53,800 रुपए और 51,650 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 44,750 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट यो मोबाइल एप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
