सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों के लिए गोवा एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है। बीच लवर्स के लिए तो गोवा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन, हाल के वर्षों में गोवा की पॉपुलैरिटी में कमी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत से लोग अब छुट्टियों के लिए गोवा को पसंद नहीं कर रहे हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन हो या फिर न्यू ईयर गोवा का पर्यटन उतना चरम पर नहीं रहा जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं।
इसका प्रमुख कारण महंगाई है। गोवा में होटल्स, रेस्टोरेंट्स और अन्य सुविधाएं काफी ज्यादा महंगी हैं इसकी तुलना में पर्यटकों को थाईलैंड या फिर श्रीलंका में बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।
गोवा में सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बेहद कम हैं और स्थानीय कैब ऑपरेटरों की मनमानी पर्यटकों को खासा दुखी किए हुए है। हाल इतना बुरा है कि गोवा में कैब लेने से वहां पहुंचने के लिए अक्सर फ्लाइट टिकट से अधिक खर्चा करना पड़ जाता है। विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की कमी एक गंभीर समस्या है।
नॉर्थ गोवा भारतीय पर्यटकों के बीच अधिक लोकप्रिय है जबकि साउथ गोवा ज्यादातर विदेशियों द्वारा पसंद किया जाता है। यही कारण है कि साउथ गोवा में कई स्थानीय लोग भारतीय पर्यटकों को उतनी गर्मजोशी नहीं देते जितनी वे विदेशियों को देते हैं।
पर्यटकों के पास आप गोवा की तुलना में बेहतर और सस्ते विकल्प मौजूद हैं। ज्यादा और बेहतर विकल्प होने से पर्यटक गोवा का चुनाव कम कर रहे हैं।