हो जाएं तैयार, लगने वाला है गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल, जानिए तारीख, जगह और कैसे पहुंचें

Garden Tourism Festival 2025: अगर आप फूल पसंद करते हैं तो बसंत आपका पसंदीदा मौसम होगा। दिल्ली में इस दौरान फूलों से जुड़ी कई प्रदर्शनियां लगती हैं। इसी कड़ी का एक खास आयोजन जिसका नाम गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल है, लगने जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी तारीख, कहां लगने वाला है फेस्टिवल और कैसे पहुंचें गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल में।

Garden Tourism Festival: जब खिले हुए फूलों से बगीचे भर जाते हैं, फूल पसंद करने वालों के सबसे शानदार मौसम की शुरुआत होती है, इसी दौरान दिल्ली पर्यटन की तरफ से इस बसंत के मौसम में गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन होता है। इसमें फूलों की प्रदर्शियां लगती हैं और फूलों, पौधों और बगीचे से जुड़े सामानों की बिक्री होती है। इस खास त्योहार की तारीखें आ चुकी हैं। गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल की शुरुआत दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने साल 2004 में की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण और बागवानी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसका ये 37वां संस्करण होने वाला है, जो गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में आयोजित होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कब लग रहा है गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल (Garden Tourism Festival 2025 Dates)

दिल्ली सरकार की ओर से गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में 21 फरवरी से 37वें गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल 23 फरवरी तक चलेगा। इसकी टाइमिंग, 11 बजे से लेकर 8 बजे तक रहने वाली है। इस बार इसकी थीम हैप्पीनेस एंड हेल्थ विद हॉर्टिकल्चर यानी बागवानी से खुशहाली और सेहत रखी गई है। इस कार्यक्रम में दिल्ली और केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की तरफ से फूलों की कई किस्में देखने को मिलेंगी। इस बार उत्सव की कई कार्यक्रम होने वाले हैं, खाना पकाने का शो, कवि सम्मेलन और हीर रांझा का नाट्य मंचन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही बच्चों की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

End of Feed