Tourist Places Prayagraj: प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पवित्र संगम नदी में स्नान करने के बाद अगर आपके पास टाइम बच गया हो और वहां किसी खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं तो आप प्रयागराज के बेहद पास मौजूद इन खूबसूरत हिल स्टेशनों की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मनमोहक नजारों का दीदार करने के अलावा ये जगहें आपको मानसिक शांति और सुकून भी देंगी।
नेतरहाट: प्रयागराज से लगभग 327 किमी की दूरी पर नेतरहाट हिल स्टेशन मौजूद है। छोटा नागपुर की रानी के नाम से फेमस इस जगह पर पर्यटक मैगनोलिया पॉइंट, अपर और लोअर घाघरी फॉल्स, कोएल व्यू पॉइंट, लोध फॉल्स, सदनी फॉल्स, पाइन फॉरेस्ट और बेतला नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
हजारीबाग: प्रयागराज से लगभग 390 किमी की दूरी पर स्थित, हजारीबाग बेहद खूबसूरत जगह है। पहाड़ियों, झीलों और जंगलों के बीच स्थित ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोरम दृश्य और फोटोग्राफी के लिए भी ये जगह परफेक्ट है।
चंपावत: प्रयागराज से लगभग 477 किमी की दूरी पर बसे चंपावत हिल स्टेशन की यात्रा आप प्लान में शामिल कर सकते हैं। यहां एबॉट माउंट पर जा सकते हैं जहां से आप नेचर को करीब से महसूस कर सकते हैं। ब्रिटिश काल के चर्च और बर्फ से ढके हिमालय के मनमोहक दृश्यों के लिए ये जगह फेमस है।
