IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Scenic Pachmarhi नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप बेहद कम खर्चे में हिल स्टेशन की यात्रा कर सकेंगे। पंचमढ़ी नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटक स्थल पंचमढ़ी हमेशा से ही एडवेंचर की तलाश वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज का कोड SCBSR16 है। 20 फरवरी 2025 के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। ट्रेन के द्वारा आपको यात्रा करवाई जाएगी।
महादेव, गुप्त महादेव, हांडीखो, प्रियदर्शनी, जटाशंकर, झील नौका विहार, राजेंद्रगिरि की आपको सैर करवाई जाएगी। शानदार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है।
अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो खर्चा 28,630 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 16,200 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 13,450 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 12,745 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932242 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
