यात्रा

ऋषिकेश के पास स्थित हैं जन्नत जैसी जगहें, आध्यात्मिक अनुभव को कर देंगी गहरा

Rishikesh Tourism: अगर आप ऋषिकेश घूमने गए हैं तो हम आपको इस खूबसूरत हिल स्टेशन के पास ऐसी 3 जगहों के बारे में बताएंगे जो तीर्थयात्रियों के अलावा प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक आदर्श स्थल है। कम भीड़-भाड़ होने की वजह से ये जगहें ऋषिकेश के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

rishikesh tourism

Tourist Places Rishikesh: धार्मिकता और योग के लिए प्रसिद्ध ऋषिकेश पर्यटकों को खासा पसंद आता है। सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी पर्यटक भी भारी संख्या में इस हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं। ऐसे में अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर कुछ कम ज्ञात जगहें हैं जिन्हें आप अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं।

कैरवा गांव: शांति और सुकून के लिए पर्यटक कैरवा गांव का रुख कर सकते हैं। यहां की सुंदरता, हरियाली और ग्रामीण जीवन की सादगी आपका मन मोह लेगी। प्रकृति से जुड़कर शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर शांति को अनुभव करने के लिए ये बेस्ट जगह है। ऋषिकेश से कैरवा गांव की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। ट्रैकिंग के शौकिनों को भी ये जगह खासा पसंद आएगी।

स्वर्ग आश्रम के आसपास की गुफाएं: ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम के आसपास कई प्राचीन गुफाएं हैं जहां शांति में ध्यान और साधना के लिए आपको उपयुक्त माहौल मिल सकता है। प्राचीन काल से जुड़ी हुई ये गुफाएं आपके आध्यात्मिक अनुभव को और भी ज्यादा गहरा कर सकती हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर: धार्मिक स्थल की अगर आप तलाश में हैं तो फिर नीलकंठ महादेव मंदिर में जाकर आपकी ये तलाश पूरी हो सकती है। यहां का वातावरण बहुत ही शांति और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। लाइफ की भागम-भाग से दूर कुछ पल यहां आप सुकून से बिता सकते हैं। ऋषिकेश के बाहरी क्षेत्र में स्थित ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article