Gangtok Travel Guide: गंगटोक जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Gangtok: भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा गंगटोक अपने शांत वातावरण, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। अगर आप भी गंगटोक घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। यहां गंगटोक का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।

Gangtok Travel Guide in Hindi: सिक्किम की राजधानी गंगटोक पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसी ये जगह ना सिर्फ भारतीय पर्यटकों बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा लुभाती है। गंगटोक की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकती है। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प गंगटोक का एक पूरा यात्रा गाइड यहां डिटेल में समझाया गया है।

गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय: यहां का मौसम बेमिसाल होता है गर्मी में सुहावने मौसम के लिए और सर्दियों में ठंडक के लिए पर्यटक यहां घूमने जाना पसंद करते हैं। मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का मौसम यहां घूमने के लिहाज से सबसे परफेक्ट मौसम होता है। जुलाई-अगस्त मानसून का मौसम होता है इस दौरान यहां बारिश ज्यादा होती है, इसलिए बचें।

End of Feed