आध्यात्मिक महत्त्व के लिए फेमस ऋषिकेश, पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस पावन भूमि पर यात्रा के लिए आते हैं। हर मायने में ऋषिकेश की यात्रा बेहद खास होती है इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आध्यात्मिकता में डूबने के साथ ही आप यहां स्वादिष्ट और विविध प्रकार के भोजन का स्वाद भी ले सकते हैं।
Places To Eat In Rishikesh
सिटिंग एलीफेंट: एक अनूठी थीम-आधारित छत वाला रेस्टोरेंट सिटिंग एलीफेंट आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। गंगा नदी के 5 किलोमीटर के खूबसूरत हिस्से को देखते हुए यहां आप एक अलग तरह का भोजन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। तीन तरफ पहाड़ियों के बीच बसा और पास में बहती पवित्र गंगा के साथ यहां अद्वितीय पाककला के साथ-साथ प्राकृतिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
गंगा व्यू कैफे: लक्ष्मण झूला के पास स्थित गंगा व्यू कैफे पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां आप खाने-पीने के साथ नदी के किनारे शानदार व्यू को एन्जॉय कर सकते हैं। एक तरफ स्वादिष्ट खाना और दूसरी तरफ नदी यहां आप घंटों प्रकृति के करीब आराम से चिल कर सकते हैं।
भंडारी रेस्टोरेंट: लक्ष्मण झूले के पास ही भंडारी रेस्टोरेंट स्थित है। यहां ना केवल आपको अच्छा खाना मिलेगा बल्कि उसकी मेकिंग भी देखने को मिल जाएगी। कम दाम में टेस्टी फूड के साथ ही साउथ इंडियन फूड के दीवाने यहां पर जाना काफी पसंद करते हैं।
