भगवान कृष्ण की लीलाओं से आपको रूबरू कराने के लिए मथुरा और वृंदावन उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं। मथुरा और वृंदावन इन दोनों ही शहरों में कई प्राचीन और कई आधुनिक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों में दर्शनार्थियों का साल भर तांता लगा रहता है। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव आने को है, ऐसे में यदि आप मथुरा जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन करने का प्लान बना रहे है, तो आपको हम आज ऐसे 5 मंदिर बताने जा रहे हैं। जहां आपको दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह मंदिर और क्या है उनका इतिहास?
1. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा
जन्माष्टमी पर सबसे ज्यादा लोग इस मंदिर का दर्शन करने पहुंचते हैं, क्योंकि ऐसी मान्याता है कि यहीं भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस मंदिर का सबसे आकर्षण का केन्द्र ठोस पत्थर से बना एक कारावास है, जिसमें भगवान ने मां देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। जन्माष्टमी के दिन यहां आपको हजारों लोग दिखाई देंगे।
2. बांके बिहारी मंदिर वृंदावन
भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन कराता ये मंदिर साल भर भक्तों से भरा रहता है। लेकिन बात करें जन्माष्टमी की और होली की तो यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आता है। भगवान कृष्ण की श्याम वर्ण की प्रतिमा इस मंदिर का सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र है।3. द्वारकाधीश मंदिर
मथुरा शहर में यमुना नदी के किनारे बना द्वारिकाधीश मंदिर आपको भगवान कृष्ण के अनोखे रूप के दर्शन कराता है। इस मंदिर की चित्रकला और वास्तुकला लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस मंदिर में भी साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आपको जन्माष्टमी पर यहां जरूर दर्शन करने चाहिए।
