Famous Temples of Lord Krishana In Jaipur : गोवर्धन पूजा और दीपावली के आसपास हजारों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की यात्रा और गोवर्धन परिक्रमा प्लान बनाते हैं। वहीं बात करें गोवर्धन पूजा की तो इस पूजा का मथुरा-वृंदावन में खास महत्व है। लेकिन इस बार किसी वजह से आपका गोवर्धन दर्शन का प्लान नहीं बन पा रहा है, तो कोई बात नहीं। क्योंकि आज हम आपको जयपुर के कुछ ऐसे भव्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और गोवर्धन पूजा का अद्भुत माहौल देखने को मिलता है। इन मंदिरों का दर्शन कर आपको मथुरा-वृंदावन वाली ही फील आएगी। आइए जानते हैं “पिंक सिटी” जयपुर के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...
गोविंद देव जी मंदिर
गोविंद देव जी मंदिर जयपुर का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर सिटी पैलेस के परिसर में स्थित है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह मंदिर बेहद खास है। मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान प्रतिमा को वृंदावन से लाया गया था। गोवर्धन पूजा के दिन गोविंद देव जी के मंदिर में भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और आरती होती है।
इस्कॉन मंदिर, मानसरोवर
जयपुर का इस्कॉन मंदिर मानसरोवर नामक स्थान पर स्थित है। यदि आप मथुरा-वृंदावन जैसी दिव्यता महसूस करना चाहते हैं, तो आपको जयपुर के इस्कॉन मंदिर का विजिट एक बार जरूर करना चाहिए। गोवर्धन पूजा के दिन मंदिर में विशेष भोग और भजन संध्या का आयोजन होता है। यहां आकर आपको एक आध्यात्मिक अनुभव की अनुभूति होगी।
राधा गोपीनाथ मंदिर
राधा गोपीनाथ मंदिर पुराने जयपुर क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर जयपुर के प्राचीन मंदिरों में माना जाता है। यहां गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट महोत्सव का आनंद लेने बहुत से लोग पहुंचते हैं। गोवर्धन के दिन राधा गोपीनाथ मंदिर में भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं और जिसे भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाता है।
