दिल्ली में रहने वाले लोग जायकेदार खानों के तो शौकीन होते ही हैं, लेकिन उन्हें घूमने का भी बेहद शौक होता है। लोग अक्सर लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान करते रहते हैं। लेकिन कई बार ये बड़ी समस्या होती है कि कहां जाया जाए। दिल्ली वाले अक्सर आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको स्वर्ग का ऐहसास होगा और ये जगह देश की राजधानी से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है।
दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर है ये हिल स्टेशन
हम यहां जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं उसका नाम है शोघी (Shoghi)। ये हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसे फलों की जगरी के नाम से भी जाना जाता है। शोघी हिल स्टेशन को सिटी ऑफ टेंपल भी कहते हैं। यहां 250 साल पुराना तारा देवी मंदिर भी है। यहां की सुंदर वादियों पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां के हरे-भरे जंगल और ऊंचे ऊंचे पहाड़ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खेती और बागवानी भी ये जगह प्रसिद्ध है। यहां काफी दूर दूर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में टेंशन दूर करने के लिए आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे यहा?
दिल्ली से शोघी की दूरी तकरीबन 370 किलोमीटर है। यहां आप अपनी गाड़ी, बस या फिर ट्रेन से जा सकते हैं। नवंबर के महीने में यहां बर्फबारी भी देखने को मिलती है। दिल्ली से शोघी जाने के लिए 10 ट्रेनें भी है।
