Famous Ganga Aarti In India: भारत की गंगा आरती पूरी दुनिया में बहुत फेमस है। यहां की गंगा आरती का आनंद लेने के लिए लोग देश- विदेश से आते हैं। गंगा आरती का अपना ही एक धार्मिक महत्व है। भारत में गंगा केवल एक नही नहीं बल्कि यहां के लोग गंगा को मां मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां गंगा की आरती देखने से शरीर में साकारात्मक ऊर्जा आती हैं। यूं तो जहां- जहां पर मां गंगा है वहां पर गंगा आरती की जाती है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां की गंगा आरती का नजारा अद्भुत होता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं, उन स्थानों के बारे में जहां की गंगा आरती दुनियाभर में फेमस है। यहां देखें पूरी लिस्ट
गंगा आरती फेमस स्थान ( Famous Place For Ganga Aarti)
Rishikesh (ऋषिकेश)
गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में ही होता है। इसलिए इन स्थानों पर गंगा आरती देखने का एक अलग ही आनंद है। ऋषिकेश की गंगा आरती भारत में प्रसिद्ध है। यहां परमार्थ निकेतन आश्रम में नदी तट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। आरती के प्रारंभ में सबसे पहले भजन गाया जाता है। इसके बाद दीप जलाकर मां गंगा की आरती की जाती है। अगर आप उत्तराखंड गए हैं तो नदी के किनारे बैठकर आरती देख सकते हैं।
Banaras (बनारस)
वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। भारत और दुनिया भर से लाखों लोग शांति और मोक्ष की तलाश में यहां आते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहाम आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार अवश्य जाना चाहिए। बनारस की गंगा आरती सबसे प्रसिद्ध गंगा आरती में से एक है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए यहां आरती की शुरुआत शंख बजाने से होती है। सूर्यास्त के समय यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दशाश्वमेध घाट पर आरती की जाती है। हर साल के अंत में कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में महाआरती होती है।
Prayagraj (प्रयागराज)
प्रयागराज में तीन पवित्र नदियों का संगम होता है। प्रयागराज को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता है। यहां की गंगा आरती का भी अद्भुत नजारा होता है। यहां आरती से पहले घाट को अच्छे से साफ किया जाता है। उसके बाद मंत्र उच्चारण के साथ गंगा आरती की शुरुआत होती है।
कोलकता ( KolKata)
कोलकता में होन वाली गंगा आरती का भी अपना ही खास महत्व है। यहां विशेष रूप से शाम को रामकृष्णपुर घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है जहां आप वाराणसी जैसी ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए शाम को घाट के पास समय बिता सकते हैं।
