अब उड़ान से पहले हरियाली का करें अनुभव, बेहद खूबसूरत है चांगी एयरपोर्ट का Bamboo Garden

सिंगापुर का Changi Airport दुनिया के पहले आउटडोर Bamboo Garden के साथ सुर्खियों में है। बैम्बू गार्डन के साथ ही इस खूबसूरत एयरपोर्ट ने अपने आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। जनता के लिए चौबीसों घंटे खुला रहने वाला यह आकर्षण निशुल्क होगा जो क्योटो के अरशियामा बांस वन से प्रेरित है।

World First Outdoor Bamboo Garden: सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों का खासा आकर्षित करता है। इस बीच चांगी एयरपोर्ट ने अपनी स्वर्णिम उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। चांगी एयरपोर्ट दुनिया के पहले आउटडोर बैम्बू गार्डन का घर बन गया है। बैम्बू गार्डन से इस बात की कल्पना की जा सकती है कि यह एयरपोर्ट कितना बड़ा होगा। तितली उद्यान और ज्वेल रेन वोर्टेक्स के बाद, अब हवाई अड्डे का अपना बांस का उद्यान होगा, जो हवाई अड्डे के रत्न संग्रह में एक और अनूठा योगदान है।

सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है बल्कि यह अपने आप में एक आकर्षण है और दुनिया भर से यात्रियों को आकर्षित करता है। विदेश के कोने-कोने से पर्यटक सिंगापुर की यात्रा के अलावा इस खूबसूरत एयरपोर्ट को देखने के लिए भी आते हैं।

End of Feed