7 से 10 हजार में हिमाचल की इन जगहों को करें एक्सप्लोर,लॉन्ग वीकेंड का मजा उठाने के लिए आज ही पार्टनर संग करें प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 14, 2024, 04:54 PM IST

15 अगस्त से लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग आस पास की जगहों को एक्सप्लोर करने की तैयारी में होंगे। ऐसे में आज हम आपको हिमाचल की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप 10 हजार तक के बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर और इसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां अक्सर लोग लॉन्ग और शॉर्ट वीकेंड एन्जॉय करने के लिए आते हैं। एडवेंचर के साथ साथ यहां सुकून का एहसास होता है। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है। यहां हर महीने लाखों सोलो ट्रैवलर्स आते हैं। ऐसे में 15 अगस्त से लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो रही है और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अपना डेस्टिनेशन प्लान कर चुके हैं। अगर आपने अब तक कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में नहीं सोचा है और आपका बजट कम है तो हिमाचल प्रदेश आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। आज हम आपको हिमाचल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 7 से 10 हजार में जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

places of Himachal pradesh

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों में से एक है। इस ऊंची घाटी को आप 10 हजार के बजट में आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां ताबो गांव, मठ, धनखड़ झील, कॉमिक, लंगज़ा, हिक्किम, किब्बर, चिचम और मड गांव स्पीति घाटी के देखने लायक आकर्षण हैं।

End of Feed