Eclipse Tourism: सूरज को गायब होते देखने का जुनून! क्यों 2 मिनट ग्रहण देखने के लिए लोग लुटा रहे लाखों

Eclipse Tourism: सूर्य ग्रहण अब सिर्फ खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि दुनिया भर में तेजी से उभरता ट्रैवल एक्सपीरियंस है। आइए विस्तार से जानते हैं सूर्य ग्रहण के लिए तेजी से पॉपुलर रहा Eclipse Tourism क्या है?

Eclipse Tourism: कभी किसी ने सोचा था कि आसमान में कुछ मिनटों के लिए छाने वाला अंधेरा भी पर्यटन की वजह बन सकता है? लेकिन दुनिया में Eclipse Tourism यानी ग्रहण पर्यटन तेजी से इसी रोमांच को अनुभव करने का जरिया बन रहा है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन के उजाले का अचानक धुंधला पड़ना, तापमान में बदलाव और सूरज के सामने चंद्रमा की काली आकृति यह अनुभव इतना दुर्लभ है कि इसके लिए लोग हजारों किलोमीटर की यात्रा और लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। जी हां आज Eclipse Tourism तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं इस नए ट्रैवल ट्रेंड के बारे में...

Eclipse Tourism

ग्रहण देखने के लिए लाखों का खर्चा!

कुछ मिनटों का अंधेरा देखने की तैयारी

पूर्ण सूर्य ग्रहण किसी एक जगह पर बार-बार देखने को नहीं मिलता है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी Totality बेहद सीमित इलाके में दिखाई देता है और कई बार वहां यह दृश्य केवल कुछ मिनटों तक ही रहता है। इसी वजह से ग्रहण प्रेमी सालों पहले अपनी इस स्पेशल यात्रा की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। इसके लिए होटल, फ्लाइट, क्रूज, विशेष ट्रेन और देखने के लिए सबसे बेहतर लोकेशन सब कुछ पहले से बुक किया जाता है।

End of Feed