IRCTC BADRI-KEDAR KARTIK SWAMI YATRA Tour Package: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम घूमने का सुनहरा मौका जो आपकी बकेटलिस्ट में है वो अब पूरा होने जा रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने नए टूर पैकेज में यात्रियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। इस टूर पैकेज का नाम BADRI-KEDAR KARTIK SWAMI YATRA है जिसके तहत यात्रियों को कम दाम में ट्रेन के द्वारा बेस्ट टूरिस्ट प्लेस घूमने का मौका मिलेगा।
Do Dham Yatra Tour
इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज द्वारा यात्रा की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। ये टूर 10 रात और 11 दिन का होगा। रेल यात्रा की शुरुआत मुंबई से हो रही है जहां से आपको केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के दो धामों को कवर करते हुए यात्रा करवाई जाएगी। ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ, बद्रीनाथ इस पैकेज में कवर होंगे। इस पैकेज में आपके खाना-पीना, होटल का खर्चा, घूमना सब शामिल होगा।
इतने रुपये से हो रही है पैकेज की शुरुआत: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कम से कम 56325 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज के तहत अगर आप सिंगल यात्रा करने चाहते हैं तो आपको स्टेंडर्ड टिकट के 56325 रुपए देने होंगे वहीं 136000 रुपए वहीं डिलक्स टिकट के लिए किराया 59730 होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए खर्चा 56325 है।
ऐसे करें टूर पैकेज के लिए बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड WZUBG11 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं 020-26052798, 8287931707, 8287931658, 9321901845, 9321901801, 8287931622।
