वियतनाम ट्रिप, इतिहास, समुद्र और पहाड़ों का अनोखा संगम, 7 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप होने वाली है।

IRCTC Package 2026: एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए शानदार वियतनाम टूर पैकेज को लॉन्च कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने 'VIETNAM EX DELHI' नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। वियतनाम एक ऐसा देश है जहां घूमने के लिए ढेर सारी खूबसूरत जगहें, लाजवाब स्वाद और अनोखे अनुभव आपका इंतजार करते हैं। आईआरसीटीसी के साथ वियतनाम की यात्रा पर निकलें और नीले पानी की शानदार खाड़ियों, चूना पत्थर से बने खूबसूरत द्वीपों और रंग-बिरंगी लालटेन से जगमगाती गलियों व नहरों की खूबसूरती को करीब से देखें।

Vietnam with IRCTC Tour Package

वियतनाम ट्रिप

यह यात्रा आपको एक ऐसे जादुई दौर में ले जाएगी, जहां की खूबसूरती और माहौल आपके मन और आत्मा को सुकून और रोशनी से भर देगा। 30 मार्च 2026 को दिल्ली से आपको फ्लाइट लेनी है। हो ची मिन्ह सिटी पहुंचने के बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड आपसे मिलेंगे और आपको होटल तक ले जाया जाएगा। होटल में अर्ली चेक-इन और नाश्ते की सुविधा मिलेगी। थोड़ा आराम करने और लंच करने के बाद शहर घूमने के लिए निकलेंगे।

End of Feed