वसंत में दिखेगा नेपाल का असली जादू, मार्च में घूम आएं काठमांडू और पोखरा

IRCTC Tour package: मार्च में विदेश घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव इंटरनेशनल टूर पैकेज विदेश घूमने का सुनहरा मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'Nepal Nimbus Ex COK' रखा गया है।

nepal trip cost

घूम आएं काठमांडू और पोखरा

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2026 को सुबह 7:05 बजे कोच्चि एयरपोर्ट से फ्लाइट (IX2115) पकड़कर आप बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। 8:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। वहां से 10:30 बजे दूसरी फ्लाइट (IX874) लेकर काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 1:45 बजे काठमांडू पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से होटल ट्रांसफर होगा। रात को काठमांडू में ही ठहराव रहेगा।

End of Feed