देव दीपावली के लिए बनारस जाने का है मन, ऐसे करें 3 दिन की ट्रिप की प्लानिंग

देव दीपावली पर बनारस की खूबसूरती देखने का सपना है तो अभी से ट्रिप प्लान कर लें। जानिए तीन दिन में काशी के घाट, गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ घूमने का पूरा प्लान और जरूरी ट्रैवल टिप्स।

Dev Deepawali 2026, Varanasi: अगर आपसे पूछा जाए कि जिंदगी में एक बार कौन-सा नजारा जरूर देखना चाहेंगे, तो लाखों दीयों से जगमगाते बनारस के घाटों का नाम जरूर आएगा। देव दीपावली की रात काशी कुछ ऐसी ही दिखाई देती है, मानो आसमान के तारे जमीन पर उतर आए हों। गंगा के किनारे जलते मिट्टी के दीये, मंदिरों की घंटियां, मंत्रों की गूंज और गंगा आरती का अद्भुत माहौल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

End of Feed