Delhi To Ayodhya Travel Guide: मात्र 350 रूपये में पहुंचे दिल्ली से अयोध्या, ऐसे करें टिकट बुक, जानें बस, ट्रेन और फ्लाइट की टाइमिंग

Delhi To Ayodhya Travel Guide: अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप दिल्ली से अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेन , बस और फ्लाइट के टिकट से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ।

Delhi To Ayodhya Travel Guide: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और भारत के अलग-अलग जगहों को रोड ट्रिप के जरिए एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो अयोध्या अब आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या राम मंदिर रामलला के आगमन के बाद लाखों लोगों ने ्अपनी अगली ट्रीप अयोध्या की प्लॉन कर ली है। उत्तर प्रदेश में स्थित इस शहर में राम मंदिर के खुलने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। अगर आप भी दिल्ली से अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको पूरी डिटेल्स दे रहे हैं। आप चाहें तो बस, ट्रेन और प्लाइट से अयोध्या जा सकते हैं। इसके अलावा रोड ट्रीप भी एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको बेहतरीन रास्तों, टोल टैक्स, टिकट प्राइस जैसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है।

Delhi To Ayodhya Travel Guide

कहां से मिलेगी अयोध्या की बस?

अगर आप सड़क के रास्ते अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको बस के साथ ही प्राइवेट टैक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो आपको अपने घर से आनंद विहार बस स्टैंड और कौशांबी बस अड्डे पहुंचना होगा। उसके बाद वहां से बस पकड़ सकते हैं। यहां से आप यूपी रोडवेज की बस से सफर कर सकते हैं। जो आपको 1359 रुपए में दिल्ली से रामनगरी अयोध्या पहुंचा देगी। इसके साथ ही अगर आप प्राइवेट बस से सफर करना चाहते हैं तो आप Red Bus और पेटीएम पर जाकर अपनी अयोध्या जाने वाली बस में सीट बुक कर सकते हैं। ये प्राइवेट बसें कश्मीरी गेट से मिल जाएंगे। यहां से आप रात 9 से 10 बजे के बीच की बस में सीट बुक करा सकते हैं। जो आपको अगली सुबह 10 -11 बजे तक अयोध्या पहुंचा देगी। इन प्राइवेट बसों का किराया 1800 रुपए प्रति सीट होगा।

अपनी गाड़ी से अयोध्या कैसे जाएं?

अगर आप अपनी गाड़ी से अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको अपनी गाड़ी से 700 किमी का सफर तय करना होगा। इस सफर के दौरान आपको कुछ टोल टैक्स भी देना होगा। जो करीब 1200 रुपये का होगा। अपनी गाड़ी से जाएंगे तो आपका पेट्रोल,डीजल का खर्चा भी आएगा। कुल मिलाकर आप 6 से 7 हजार रुपये में आराम से अपने वक्त के अनुसार अयोध्या पहुंच जाएंगे।

दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप: टोल चार्ज (Toll Tax)

दिल्ली से अयोध्या तक कार से जाने के लिए आपको चुने गए रास्ते के हिसाब से एक तरफा यात्रा पर 1,355 रुपये से 1,450 रुपये तक का टोल शुल्क देना पड़ेगा। रास्ते में कई टोल प्लाजा हैं। इसलिए, यदि आप इस रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके वाहन का FASTag (फास्टैग) खाता KYC अपडेट किया गया है और उसमें पर्याप्त पैसे जमा हैं। साथ ही, खासकर सर्दियों के मौसम में, जब कोहरे के कारण रास्ते के कई हिस्सों में दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो जाती है, तो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें।

कौन सी ट्रेन जाती है अयोध्या और कितना है किराया ?

अगर आप अपना सफर ट्रेन से पूरा करना चाहते हैं तो आपको कुछ ट्रेनों के बारे में बताने वाले हैं। जिनमे सफर करके आप रामलला के दर्शन के लिए जा सकते हैं। सबसे पहले आप वंदे भारत ट्रेन का आनंद उठाते हुए रामलला के दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खुलती है और उसी दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इस ट्रेन से महज आप 8 घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे। अगर इसके किराए की बात की जाए तो इसमें आपको 1600 से लेकर 3000 रुपए तक अपनी सीट के अनुसार किराया देना होगा।

1) अयोध्या एक्सप्रेस (14206)

राम भक्त अयोध्या एक्सप्रेस (14206) से भी राम मंदिर देखने जा सकते हैं। ये ट्रेन करीब 13 घंटे में अपना सफर पूरा करती है। ये दिल्ली स्टेशन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इसमें भी कोच के अनुसार किराया लगता है। अगर आप स्लीपर से जाएंगे तो आपको मात्र 350 रुपये देने होंगे। थर्ड एसी से जाएंगे तो आप 950 रुपये देने होंगे।

2) कैफियत एक्सप्रेस (12226)

ये ट्रेन भी दिल्ली स्टेशन से रात को 8 बजकर 25 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर अयोध्या पहुंच जाती है। इस ट्रेन में के स्लीपर का किराया 390 रुपये है। वहीं 3A का किराया 1025 रुपये है।

3) फरक्का एक्सप्रेस ( 13484)

ये ट्रेन भी दिल्ली से रात को 9 बजकर 40 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इस ट्रेन के स्लीपर का किराया 360 रुपये है और थर्ड एसी का किराया 900 रुपये है।

4) अमृत भारत एक्सप्रेस (15558)

अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से अयोध्या से होते हुए दरभंगा जाती है। इस ट्रेन से आप प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से अयोध्या जा सकते हैं। ये दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार से रवाना होती है और रात 1 बजे के करीब अयोध्या पहुंचती है।

कौन सी फ्लाइट जाती है अयोध्या?

अगर आप जल्दी से ज्ल्दी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं तो आप हवाई सफर के जरिए कुछ ही घंटों में अयोध्या पहुंच जाएंगे। हालांकि इस मार्ग से जाने में आपको टिकट पर काफी रकम देनी होगी। दिल्ली से अयोध्या के लिए तीन फ्लाइट जाती हैं। जिसमें एक Air India Express की और दो IndiGO की। अगर फ्लाइट की टाइमिंग की बात करें तो आप सुबह 10 बजे से Air india Express की फ्लाइट से महज 1 घंटे 40 मिनट में 11.40 बजे अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप दोपहर में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप IndiGO की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। जो दोपहर 12 बजे के बाद उड़ान भरती हैं। बता दें के फ्लाइट का किराया वक्त से साथ बदलता रहता है।

End of Feed