Cosmetic Tourism: टूरिज्म के बढ़ते क्रेज के बीच मौजूदा समय में कॉस्मेटिक टूरिज्म यानि सौंदर्य चिकित्सा पर्यटन पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। कॉस्मेटिक टूरिज्म क्या है इसका क्रेज कैसे इतना बढ़ गया इसे इस आर्टिकल के माध्यम से डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं। कॉस्मेटिक टूरिज्म में पर्यटक सौंदर्य संबंधी सर्जरी और उपचार करवाने के लिए विदेशों की यात्रा करते हैं। स्टैटिस्टा के अनुसार साल बीत साल दुनिया भर में लगभग 25% चिकित्सा पर्यटन में कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं ही शामिल थीं।
Cosmetic Tourism
भारत में कॉस्मेटिक टूरिज्म का उदय (Rise of Cosmetic Procedures tourism in India)
विदेशी पर्यटक कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए भारत की यात्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल भारत में लगभग 8 से 10 लाख चिकित्सा सौंदर्य से रिलेटेड ही होती हैं जिनमें से लगभग 10% विदेशी मरीज होते हैं। भारत सौंदर्य चिकित्सा पर्यटन के मामले में दुनिया को टॉप 10 देशों में शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सौंदर्य चिकित्सा पर्यटन का उदय होने की बड़ी वजह यहां सौंदर्य चिकित्सा प्रक्रियाओं की लागत विकसित देशों की तुलना में 30-50% कम होती है।
प्रमुख सौंदर्य चिकित्सा प्रक्रियाएं और उनकी लागत (Major Aesthetic Medical Procedures and Their Cost)
विदेशी पर्यटकों के लिए भारत कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के लिए एक आकर्षक विकल्प के रूप में सामने आया है। आरोग्य ग्लोबल में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारत में उपलब्ध कुछ प्रमुख सौंदर्य चिकित्सा प्रक्रियाएं और उनकी औसत लागत कुछ इस प्रकार है-
- राइनोप्लास्टी (Nose Surgery): लगभग $3,000 – $4,500
- लिपोसक्शन (Liposuction): लगभग $1,500 – $3,000
- फेसलिफ्ट (Facelift): लगभग $5,000 – $6,500
- हेयर ट्रांसप्लांट (Hair Transplant): लगभग $1,500 – $3,000
- ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन/रिडक्शन (Breast Augmentation/Reduction): लगभग $3,000 – $5,000
प्रमुख सौंदर्य चिकित्सा प्रक्रियाएं और उनकी लागत
भारत से लोग कॉस्मेटिक टूरिज्म के तहत कहां जाते हैं (Where do people from India go for cosmetic tourism)
कॉस्मेटिक टूरिज्म के लिए भारत से लोग आमतौर पर उन देशों की ओर रुख करते हैं जहां सर्जरी की गुणवत्ता उच्च और प्रक्रिया की लागत कम होती है। नीचे कुछ प्रमुख देश दिए गए हैं जहां भारतीय नागरिक कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए यात्रा करते हैं-
- तुर्किये: हेयर ट्रांसप्लांट, राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी), लिपोसक्शन।
- दक्षिण कोरिया: डबल आइलीड सर्जरी, फेशियल कंटूरिंग, स्किन लाइटनिंग, नोज जॉब।
- थाईलैंड: ब्रेस्ट इंप्लांट, फेशियल सर्जरी, जेंडर रीअसाइनमेंट।
- मलेशिया: फेसलिफ्ट, स्किन ट्रीटमेंट, बोटॉक्स।
- दुबई और यूएई: फुल बॉडी कॉन्टूरिंग, स्किन ट्रीटमेंट, हाई-एंड फेशियल।
- सिंगापुर: बोटॉक्स, स्किन रेजुवेनेशन, फेसलिफ्ट।
कहां जाते हैं भारत के लोग
भारत में कॉस्मेटिक टूरिज्म के लिए आने वाले प्रमुख देश (Top countries coming to India for cosmetic tourism)
दुनिया भर से पर्यटक उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं, प्रशिक्षित सर्जन और किफायती मूल्य की वजह से भारत की यात्रा कर रहे हैं। भारत में सौंदर्य चिकित्सा के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। नीचे कुछ प्रमुख देश दिए गए हैं जहां के नागरिक कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए भारत की यात्रा करते हैं-
- बांग्लादेश: भारत-बांग्लादेश मेडिकल वीजा बेहद आसानी से प्राप्त हो जाती है।
- नेपाल: सस्ती कीमतों पर विश्वस्तरीय उपचार के लिए नेपाल से पर्यटक भारत आते हैं
- श्रीलंका: भारत की तुलना में श्रीलंका में घरेलू विकल्प सीमित हैं ऐसे में यहां से लोग भारत आना पसंद करते हैं।
- ओमान, कुवैत: भारत में प्रक्रियाओं की कीमत मिडल ईस्ट की तुलना में 50-60% कम होती है।
कॉस्मेटिक टूरिज्म
भारत में सबसे अधिक पूछी जाने वाली Cosmetic Procedures
- राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी): मिडल ईस्ट और अफ्रीकी देशों में अत्यधिक मांग
- फेसलिफ्ट, बोटॉक्स: यूरोप और मिडल ईस्ट से आने वाले 40+ आयु वर्ग के मरीज
- लिपोसक्शन और बॉडी कंटूरिंग: अफ्रीकी और खाड़ी देशों में लोकप्रिय
- ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन/रिडक्शन: पश्चिमी देशों और मिडल ईस्ट की महिलाओं में मां
- हेयर ट्रांसप्लांट: पुरुष मरीजों में सबसे आम
भारत में है जमकर पूछ
कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के लिए टॉप डेस्टिनेशन (Top Destinations for Cosmetic Procedures)
साउथ कोरिया: इस लिस्ट में साउथ कोरिया को नंबर 1 पर रखना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। दुनिया की प्लास्टिक सर्जरी राजधानी के नाम से ये देश मशहूर है जहां कॉस्मेटिक सर्जरी की प्रति व्यक्ति दर दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 में, 464,000 से ज्यादा विदेशी मरीज कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए इस देश आए थे।
थाईलैंड: इस लिस्ट में नंबर 2 पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का नंबर आता है जो अपनी किफायती कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां राइनोप्लास्टी जैसे उपचार की लागत $400 है जो अन्य मुल्कों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। संयुक्त राज्य अमेरिका में राइनोप्लास्टी का खर्चा $5,000 तक आ जाता है। थाईलैंड की चिकित्सा सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, जो उच्च-गुणवत्ता सुनिश्चित करती हैं।
तुर्किये: तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल हेयर ट्रांसप्लांट के लिए एक हॉटस्पॉट है। पश्चिमी देशों में मिलने वाली लागत की तुलना में यहां बेहद कम दाम में कॉस्मेटिक सर्जरी हो जाती है। 2023 में, 15 मिलियन से अधिकपर्यटकों ने कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए तुर्की का दौरा किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कॉस्मेटिक टूरिज्म ने साल 2023 में इस देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 3 बिलियन डॉलर का योगदान दिया, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा तेजी से बढ़ते हेयर ट्रांसप्लांट उद्योग की वजह से आया। हालांकि मौजूदा हालात में भारतीय यहां की बुकिंग्स कैंसिल करवा रहे हैं।
भारत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित सर्जनों और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के दमपर भारत कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की संख्या के मामले में दुनिया भर में चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत देश का चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र 22-25% की वार्षिक दर से बढ़ रहा है, जो तेजी से दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका से रोगियों को आकर्षित कर रहा है।
ब्राजील: प्लास्टिक सर्जरी के मामले में ब्राजील देश की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का विषय है। ब्राजील उच्च कुशल सर्जनों द्वारा की जाने वाली लागत-प्रभावी प्रक्रियाएं प्रदान करता है जो दुनियाभर से पर्यटकों को इस देश की यात्रा करने के लिए आकर्षित करती है।
कॉस्मेटिक टूरिज्म
कॉस्मेटिक पर्यटन का आकर्षण (Attraction of Cosmetic Tourism)
कॉस्मेटिक पर्यटन का आकर्षण इतना ज्यादा क्यों बढ़ रहा है इसे डिटेल में और पॉइंट दर पॉइंट समझने की कोशिश करते हैं कि आखिरकार क्यों पर्यटक सौंदर्य संबधी चिकित्सा के लिए यात्रा कर रहे हैं।
पैसों की बचत: थाईलैंड, तुर्की और भारत जैसे देशों में ये प्रोसेस अमेरिका या फिर यूरोप जैसे देशों की तुलना में 30% से 70% कम खर्चीला हो सकता हैं, जिसके चलते अक्सर सर्जरी और छुट्टी पैकेज दोनों एकसाथ हो जाते हैं।
प्राइवेसी का ध्यान: कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के लिए विदेश की यात्रा करने से व्यक्ति अपने स्थानीय लोगों से दूर चुपचाप प्रोसेस करवा सकता है। सर्जरी के दौरान प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है।
एडवांस टेक्नोलॉजी: कई ट्रैवल डेस्टिनेशन अत्याधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी यानि एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। नवीनतम उपचार चाहने वाले रोगियों को एडवांस टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा आकर्षित करती है।
आमतौर पर बेहतर सेवा, कम कीमत और गोपनीयता के लिए कॉस्मेटिक टूरिज्म का क्रेज बढ़ रहा है। इसे मेडिकल टूरिज्म का एक हिस्सा भी माना जाता है जिसमें फास्ट ट्रैक सर्विस और कस्टम पैकेज का लाभ पर्यटकों को मिलता है।
