बिना वीजा घूमिए मिनी यूरोप, भारत के ये टाउन देते हैं विदेशी फील

Mini Europe India: आज हम आपको जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं उन जगहों पर सिर्फ खूबसूरत नजारे नहीं मिलते, बल्कि एक अलग कल्चर और इतिहास भी महसूस होता है। बिना पासपोर्ट-वीजा के यूरोप जैसी फील चाहिए तो ये शहर आपके लिए परफेक्ट हैं जहां परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Colonial Towns India: यूरोप घूमने का मन है लेकिन वीजा, टिकट और बजट बीच में आ रहे है तो टेंशन छोड़ दें। भारत में ही कुछ ऐसे छोटे-छोटे शहर हैं जो आपको सीधा यूरोप वाली फील दे देंगे। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार जगहों के बारे में जो आपकी अगली यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकते हैं। अगली बार विदेश जाने का प्लान हो तो उससे पहले इंडिया में इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Mini Europe India

बिना वीजा घूमिए मिनी यूरोप

पुडुचेरी: पहले इसे पांडिचेरी कहा जाता था। यहां पहुंचते ही लगेगा जैसे फ्रांस की किसी गली में घूम रहे हो। पीले रंग की बिल्डिंग, लोहे की बालकनियां, सड़कों पर खिले बोगनवेलिया और प्यारे-प्यारे कैफे पूरा वाइब ही अलग है। प्रोमेनेड बीच घूमो, साइकिल किराए पर लो और आराम से पूरा टाउन एक्सप्लोर करो मजा आ जाएगा।

End of Feed