पहाड़ों की सैर से पहले देख लें Traffic Alert, कहीं Vacation Mood ऑफ न कर दे मौसम और जाम; इन बातों का रखें ख्याल

...अगर आप भी किसी हिल स्टेशन पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ होटल बुकिंग और घूमने की जगहों पर ध्यान देना काफी नहीं है। बल्कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का अपडेट और रास्ते पर लगने वाले ट्रैफिक के बारे में जरूर जान लें।

गर्मियों की छुट्टियां होते ही लोग वैकेशन प्लान करते हैं। अधिकांश लोग ठंडक की चाहत पर पहाड़ों का रुख करते हैं। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों की ओर निकलते हैं। लेकिन कई बार खूबसूरत वादियों तक पहुंचने का सफर लंबे ट्रैफिक जाम में बदल जाता है। ऐसे में वेकेशन प्लान तनाव और थकान से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं कब आपको ट्रिप प्लान करना चाहिए?

Hill station traffic Plane

पहाड़ों की यात्रा से पहले क्या करें (फोटोः AI)

दरअसल, अधिकांश लोग वीकेंड पर हिमालयी राज्यों या अन्य जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, जिससे पहाड़ों के दुर्गम रास्तों पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ता है और गाड़ियों की लंबी कतारें घंटों के सफर को दिन में बदल देते हैं, जिससे सफर मजे की जगह परेशानी में तब्दील हो जाता है।

End of Feed