Char Dham Yatra Update: बदरीनाथ धाम के कपाट कब से खुलेंगे, इस दिन से शुरू होंगे बदरीनाथ धाम के दर्शन

Char Dham Yatra Update: चारधाम यात्रा दर्शन करने की प्लानिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख तय हो चुकी है। जानिए किस दिन से कर सकेंगे बदरीनाथ धाम के दर्शन।

Char Dham Yatra Update: चारधाम यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि 23 अप्रैल 2026 से बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी कपाट खुलने से पहले भगवान बदरी-विशाल के अभिषेक के लिए पवित्र तिलों का तेल तैयार किया गया है। यह परंपरा टिहरी राजपरिवार की देखरेख में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई। आस्था और परंपरा से जुड़ी यह खास प्रक्रिया चारधाम यात्रा की शुरुआत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है और भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Char Dham Yatra Update Badrinath Dham Gate Opening

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय (PC- AI)

बद्रीनाथ धाम गेट ऑपनिंग - Badrinath Dham Gate Opening

नरेंद्रनगर राजमहल में निभाई गई परंपरा

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में भगवान बदरी-विशाल के अभिषेक के लिए तिलों का तेल तैयार किया गया। यह परंपरा कई पीढ़ियों से टिहरी राजपरिवार निभाता आ रहा है। मान्यता है कि कपाट खुलने से पहले भगवान के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाला यह तेल बेहद पवित्र माना जाता है और इसे खास विधि से तैयार किया जाता है।

End of Feed