अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, आपका बजट कम है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप सिर्फ ₹5000 के अंदर शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
ऋषिकेश एडवेंचर और शांति दोनों के लिए परफेक्ट है जहां आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गंगा किनारे कैंपिंग, ट्रेकिंग और मंदिर दर्शन आपका दिन बना देगा। यहां बजट में रहने के लिए हॉस्टल और आश्रम आसानी से मिल जाते हैं।
कम बजच में बीच का मजा लेना चाहते हैं तो गोकर्ण बेस्ट ऑप्शन है। गोकर्ण के बीच शांत और कम भीड़ वाले होते हैं। बजट में बीच स्टे और लोकल फूड आसानी से मिल जाता है।
मैक्लोडगंज धर्मशाला के पास बसा छोटा सा हिल स्टेशन है। सुकूनभरा ट्रिप कम बजट में अगर आप चाहते हैं तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। कम पैसे खर्च करके आप यहां ट्रेकिंग, कैफे कल्चर और तिब्बती संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।
बैकपैकर्स की फेवरेट जगह कसोल है जहां कम पैसों में आसानी से ट्रिप प्लान की जा सकती है। यहां का नेचर, पार्वती वैली और सस्ते कैफे इसे बजट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
हम्पी में आप सस्ते हॉस्टल और लोकल ट्रांसपोर्ट के साथ आराम से घूम सकते हैं। यह अपने ऐतिहासिक खंडहरों और यूनिक लैंडस्केप के लिए मशहूर है।
ट्रेन या बस से सफर करें (स्लीपर क्लास)। हॉस्टल या बजट गेस्टहाउस में रुकें। लोकल खाना खाएं (स्ट्रीट फूड/ढाबा)। ज्यादा कैब लेने से बचें, लोकल ट्रांसपोर्ट यूज करें। ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें।