Chaitra Navratri 2026: विदेश में मौजूद माता रानी के पवित्र स्थल, नवरात्रि में करें आस्था का सफर

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। ऐसे में माता रानी के मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के साथ दुनिया भर में माता रानी के प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद माता रानी के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है और हर तरफ माता रानी की भक्ति का माहौल बना हुआ है। भारत में जहां वैष्णो देवी मंदिर और कामाख्या मंदिर जैसे शक्तिपीठों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, वहीं विदेशों में भी माता रानी के कई प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। जहां नवरात्र में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। इनमें से आइए जानते हैं विदेश में मौजूद उन पवित्र स्थलों के बारे में, जहां चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना होती है। यहां जाकर आपको एक खास भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।

Durga temples Out of India

विदेश में मौजूद देवी के मंदिर (Photo - AI)

गढ़ीमाई मंदिर, नेपाल

नेपाल के बारा जिले में स्थित यह मंदिर देवी गढ़ीमाई को समर्पित है, जिन्हें शक्ति का रूप माना जाता है। यह मंदिर खासतौर पर अपनी विशाल आस्था और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। गढ़ीमाई मंदिर में हर साल और विशेष रूप से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्र के दौरान यहां भजन, हवन और विशेष पूजा का आयोजन होता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

End of Feed