₹25 हजार से कम बजट में करें फैमिली ट्रिप, एक्सप्लोर करें ये 5 हिल स्टेशन

Budget Family Trips: अगर आप कम बजट में परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Budget Family Trips: अगर आप परिवार के साथ दक्षिण भारत की किसी ऐसी हिल स्टेशन ट्रिप की योजना बना रहे हैं, जहां भीड़ कम हो और बजट भी ना बिगड़े, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 जगहों के बारे में जो प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आपको शानदार मौका देती हैं। अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो इन सभी जगहों पर 3 दिन की फैमिली ट्रिप लगभग 15,000 से 25,000 रुपये तक में की जा सकती है।

Budget Family Trips India

कम बजट में करें फैमिली ट्रिप (फोटो: AI)

कोटागिरी

तमिलनाडु में स्थित कोटागिरी हिल स्टेशन के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। भीड़-भाड़ से दूर रहना अगर आपको पसंद है तो कोटागिरी आपके लिए बढ़िया विकल्प है। यहां आपको ऊटी जैसी खूबसूरती कम बजट में और कम भीड़ में देखने को मिल जाएगी। नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा कोटागिरी चाय के बागानों, यूकेलिप्टस के जंगलों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए जाना जाता है। यहां का शांत माहौल बच्चों के साथ फैमिली ट्रिप के लिए बिल्कुल सही है। तीन लोगों के परिवार का 3 दिन का ट्रिप रहने, खाने, घूमने और यात्रा खर्च सहित करीब 18,000 से 22,000 रुपये में आराम से पूरा हो सकता है।

End of Feed