बच्चों संग बच्ची बनीं प्रीति जिंटा, इस खूबसूरत जगह पर लिया बर्फ का मजा.. आप भी करें विजिट

हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया पर बर्फ में खेलते हुए की एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की है। लॉस एंजलेस में स्नो का लुत्फ उठाती प्रीति को देख फैंस काफी खुश हैं। तो अगर आपको भी इन बर्फबारी वाले मौसम में कहीं स्नो वाली जगह पर जाना है, तो यहां बताई जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

इन दिनों ठंड का सितम बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई लोग इस बर्फ का मजा लेने के लिए लॉन्ग वीकेंड में मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशन्स पहुंच गए हैं। इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी बर्फ का लुत्फ उठाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि, बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस मूल रूप से शिमला की रहने वाली हैं, लेकिन शादी के बाद वे अपने पति और परिवार संग विदेश में रहती हैं। अब इसी बीच मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे बर्फ से बनी स्नो गर्ल के पास खड़ी हैं। वे गर्म कपड़ों में मुस्कुरा रही हैं और उनकी डिम्पल वाली स्माइल सबको भा रही है।

Priety Zinta

प्रीति की प्यारी तस्वीर

प्रीति ने लिखा, 'मैंने पहले कई बार स्नोमैन बनाए हैं, लेकिन इस बार बच्चों की वजह से हमने स्नो गर्ल बनाई। इसमें बर्फ की खूबसूरत स्कर्ट भी लगाई गई है। यह देखकर मुझे शिमला के वे दिन याद आ गए, जब मैं छोटी बच्ची थी और चारों तरफ सिर्फ बर्फ होती थी। वाकई समय कितनी तेजी से बीत जाता है और जिंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह पहुंच जाती है।' फैंस को प्रीति का यह अंदाज काफी भा रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रीति की तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed