Weekend Destinations: महाराष्ट्र में है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर घूमने लायक है कई जगहें यहां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 10, 2023, 02:31 PM IST

Best Weekend Destinations: अगर आप भी वीकेंड पर कहीं जाने की सोच रहे और कोई जगह समझ नहीं आ रही, तो घूम आएं महाराष्ट्र के पास माथेरान हिल स्टेशन। इस हिल स्टेशन के आसपास कई सारी खूबसूरत घूमने की जगहें हैं, जहां आप खूब एंजॉय कर पाएंगे।

Best Weekend Destinations Near Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला के बीच एक छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत माथेरान हिल स्टेशन है, जहां आप अपनी छुट्टियों के पल बिता सकते हैं। वीकेंड प्लान करने के लिए ये जगह महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशंस में से एक और सबसे बेस्ट है। यहां घूमने के लिए कई व्यू प्वाइंट, झीलें और पार्क हैं, जिसकी खूबसूरती को देख आप यहां बार बार आना पसंद करेंगे। यहां के प्राकृतिक झरने और बादलों का व्यू बेहद मजेदार होता है। बादलों से घिरे पहाड़ और पहाड़ों से गिरते झरनों को देखने का मजा ही कुछ और है। ऐसे अनोखे नजारे अपने आप में बहुत रोमांचक है। तो चलिए अब बिना देरी किए आपको माथेरान की सैर करवाते हैं। यहां देखिए माथेरान में मौजूद उन खास जगहों के बारे में...

माथेरान में घूमने की बेस्ट जगहें, Best Places To Visit In Matheran:

लुइसा पॉइंट - Louisa point in Matheran:

लुइसा पॉइंट, माथेरन की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट घूमने आते हैं। यहां एक खूबसूरत नजरें और ठंडी वादियां आपकी सारी परेशानी और थकान दूर कर देते हैं। लुइसा पॉइंट से आपको दो अलग-अलग खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। पहला आकाश को छूते हुए पहाड़ और दूसरा शेर्लोट झील जहां सूरज की रोशनी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

End of Feed