Best Places Near Yamunotri: यमुनोत्री (Yamunotri) चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) का पहला पड़ाव है। यहां आने के लिए करीब 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस साल 10 मई से यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यात्रा शुरू होने के दो दिनों के अंदर ही यमुनोत्री में करीब 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच गए हैं। यमुनोत्री में जाम जैसी स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा न करने का अनुरोध किया है। दरअसल रविवार के चलते और भी भीड़ होने की संभावना है। अगर आप भी भीड़ के चलते यमुनोत्री नहीं जा रहे हैं, तो आप उसके आसपास कई और जगहों पर घूमने (Best Tourist Places Near Yamunotri) के लिए जा सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ यमुनोत्री के आसपास घूमने की कुछ बढ़िया और सुंदर जगह शेयर कर रहे हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
Places Near Yamunotri: यमुनोत्री के पास घूमने की ये हैं सुंदर-सुंदर जगह।
ये भी पढ़ें-मई में क्यूट गर्लफ्रेंड संग बनाएं लद्दाख घूमने का प्लान, हफ्तेभर के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए
यमुनोत्री के आसपास घूमने की जगह (Best Places Near Yamunotri)
बड़कोट (Barkot)
यमुनोत्री के पास स्थित बड़कोट एक हिल स्टेशन है। यहां से गंगा और यमुना नदी होकर गुजरती हैं। बड़कोट ट्रैकिंग, एंडवेचर एक्टिविटीज के लिए बेस्ट है। चारधाम यात्रा के दौरान लोग बड़कोट में रुकना पसंद करते हैं। समुद्र तल से 1,220 मीटर की ऊंचाई पर ऊंचे रोडोडेंड्रोन और ओक के बीच स्थित बड़कोट से बंदरपूंछ चोटी के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।
नचिकेता झील (Nachiketa Lake)
यमुनोत्री के पास घूमने के लिए नचिकेता झील भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है। नचिकेता झील बेहद सुंदर है। झील के आसपास घने देवदार और ओक के जंगल है। नचिकेता झील के पास एक फेमस नाग देवता का मंदिर भी है।
डोडीताल झील (Dodital Lake)
डोडीताल झील यमुनोत्री के पास घूमने के लिए शानदार जगह है। ये 3024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये झील ताजे पानी की झील है। पिकनिक, ट्रैकिंग के लिए आप यहां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आ सकते हैं।
दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal)
दयारा बुग्याल घूमने के लिए शानदार जगह है। ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। 3048 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ी पर स्थित ये जगह काफी सुंदर है। यहां पहुंचने के लिए बार्सू गांव से लगभग 9 किमी की दूरी तय करते हैं। गर्मी के मौसम में दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। ठंड के मौसम में यहां भारी बर्फबारी होती है।
