Best Places in Kerala: दक्षिण भारत (South India) का राज्य केरल (Kerala) काफी सुंदर है। घूमने (Travel) के लिए लोगों को केरल काफी पसंद (Best Travel Options in Kerala) आता है। केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस (Best Tourist Options in Kerala) मिलते हैं। न्यूली मैरिड कपल्स (Newly Married Couples) भी हनीमून (Honeymoon) के लिए केरल आना पसंद करते हैं। केरल में मंदिर (Temples in Kerala) भी काफी ज्यादा है, जिसके चलते भी लोग यहां खूब आते हैं। केरल में आपको हिल स्टेशन (Hill Stations in Kerala) भी मिलेंगे। केरल इतना सुंदर है कि आप बार-बार यहां आने पर मजबूर हो जाएंगे। आज हम आपको केरल की कुछ शानदार जगहों (Places in Kerala) के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको केरल आने पर जरूर जाना चाहिए।
Tourist Places in Kerala: केरल में घूमने की ये हैं सबसे सुंदर जगह।
ये भी पढ़ें- मई में बचपन के पुराने दोस्तों संग बनाएं मनाली-शिमला घूमने का प्लान, 8 दिन के पैकेज की बस इतनी है कीमत
केरल में घूमने के लिए बेस्ट जगह (Best Tourist Places in Kerala)
वायनाड (Wayanad)
केरल में घूमने के लिए वायनाड खास जगहों में से एक है। वायनाड एक हिल स्टेशन है। ये समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वायनाड चाय और मसालों के बागानों से घिरा हुआ है। यहां घूमने के कई सारे ऑप्शंस है। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। हनीमून के लिए भी कपल्स यहां आना पसंद करते हैं।
थेक्कडी (Thekkady)
केरल में घूमने के लिए थेक्कडी भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। थेक्कडी केरल में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। प्रकृति प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। थेक्कडी भारत की मसाला राजधानी के रूप में भी काफी फेमस है। खासतौर से ये अपने चाय, कॉफी और मसालों के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां घूमने की खास जगहों में पेरियार झील और पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी महीने के बीच है।
मुन्नार (Munnar)
केरल की सबसे फेवरेट जगह मुन्नार समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचे-ऊंचे बादलों, खूबसूरत पहाड़ों और घुमावदार पहाड़ियों के शानदार नजारे मुन्नार को काफी स्पेशल बनाते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। मुन्नार में बड़ी संख्या में प्रकृति और रोमांच प्रेमी आते हैं। नवंबर से फरवरी के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है। न्यूली मैरिड कपल्स भी हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं।
अलेप्पी (Alleppey)
केरल में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए अलेप्पी आते हैं। खासतौर से पर्यटक यहां बैकवाटर का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। हनीमून के लिए भी ये जगह काफी स्पेशल है। अलेप्पी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। नवंबर से फरवरी के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है। यहां घूमने की बढ़िया जगहों में वेम्बनाड झील, मरारी बीच, अल्लेप्पी बीच, सेंट मैरी फोरेन चर्च आदि है।
वर्कला (Varkala)
वर्कला केरल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वर्कला में आपको देखने के लिए तीर्थ स्थल, किले, प्राकृतिक नजारे, झरने आदि मिलेंगे। वर्कला केरल की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां चट्टानें अरब सागर से सटी हुई हैं। वर्कला हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। वर्कला में घूमने के लिए आप वर्कला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर, विष्णु मंदिर, सरकारा देवी मंदिर, वर्कला एक्वेरियम और वर्कला सुरंग जा सकते हैं। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है।
