सर्दियों में चाहिए गर्मियों का मजा तो चले आइए राजस्थान, ये 5 जगह घूम तबियत हो जाएगी खुश

Best Places Of Rajasthan for Winter Trip: सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां आपको ये ठंड ज्यादा न सता पाए तो क्या ही कहा जाए। यदि आप इस सर्दी घूमने के लिए कुछ ऐसी ही जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं राजस्थान के कुछ फेमस टूरिस्ट स्पॉट जो सर्दी के लिए बेस्ट हैं।

अपनी कला संस्कृति के साथ-साथ विशाल इमारत और राजशाही किलों के लिए एक अलग पहचान रखने वाला राजस्थान टूरिस्ट को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है। ऐसे तो राजस्थान घूमने के लिए साल भर लोगों का तांता लगा रहता है। लेकिन बात जब सर्दियों की आती है, तो यहां आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। आपको बता दें कि उत्तर भारत की कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग कुछ दिन राजस्थान में बिताने का प्लान कर लेते हैं। यदि आप भी इस सर्दी के सीजन में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको राजस्थान का प्लान बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

tourist places of rajasthan

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर राजस्थान का एक सबसे अहम टूरिस्ट प्लेस है। यहां साल भर टूरिस्ट का तांता लगा रहता है। ऐसे तो यहां की खूबसूरती आपका हमेशा ही मन मोह लेती है लेकिन वहीं बात करें सर्दियों की तो इस समय यहां का मौसम और भी सुहाना हो जाता है। यहां आप सिटी पैलेस की खूबसूरती के साथ सज्जनगढ़ पैलेस से सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।

End of Feed