Kanpur Places to Visit: ग्रीन पार्क स्टेडियम से लेकर मोती झील तक, कानपुर में घूमने की ये हैं BEST जगहें

Kanpur Places to Visit: कानपुर उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक और सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है। कानपुर और उसके आसपास घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Kanpur Places to Visit: घूमने (Travel) के लिए देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बेस्ट ऑप्शन (Uttar Pradesh Tourism) मिलेंगे। उत्तर प्रदेश में घूमने (Tourist Places in Uttar Pradesh) की एक ऐसी ही जगह है कानपुर। कानपुर (Kanpur) उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक और सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है। कानपुर और उसके आसपास घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको कानपुर आने पर घूमने (Kanpur Places to Visit) के लिए जरूर जाना चाहिए।

ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium)

गंगा नदी के किनारे स्थित ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम कानपुर के कान चेंबर में स्थित है। ये यूपी का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जो टेस्ट, वनडे और टी-20 और आईपीएल मैचों की मेजबानी करता है। कानपुर आने पर आपको यहां घूमने के लिए जरूर आना चाहिए।

कानपुर जूलॉजिकल पार्क (Kanpur Zoological Park)कानपुर जूलॉजिकल पार्क या एलन फ़ॉरेस्ट चिड़ियाघर को लोकप्रिय रूप से कानपुर चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। ये कानपुर का सबसे महत्वपूर्ण खुला हरा-भरा स्थान और उत्तर भारत का सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है। चिम्पांजी, तेंदुए, गैंडे और बाघ यहां सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रजातियों में से कुछ हैं। कानपुर आने पर आपको यहां आपको जरूर आना चाहिए। बच्चों को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

End of Feed