Hampi Travel Itinerary: इस बार यात्रा के लिए आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर हम्पी का चुनाव कर सकते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी अपने अद्भुत मंदिरों, खंडहरों, शिल्पकला और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। इस शहर को आराम से आप 5 दिन का ट्रैवल प्लान करके एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप हम्पी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह ट्रैवल गाइड आपके बेहद काम आ सकती है।
Hampi tourist attractions (Photo credit canva)
दिन 1- सुबह हम्पी पहुंचने के साथ ही होटल या होमस्टे में चेक-इन करें। हम्पी का सबसे पुराना और सक्रिय मंदिर विरुपाक्ष मंदिर का सबसे पहले दर्शन करें। लोकल स्ट्रीट फूड, हैंडीक्राफ्ट शॉप्स का आनंद लेने के साथ ही मंदिर के पास की गलियों को एक्सप्लोर करें। शाम में तुंगभद्रा नदी के किनारे शांति से समय बिताएं।
दिन 2- हम्पी के प्रमुख स्मारकों विट्ठल मंदिर के अलावा लोथल बाजार, कृष्ण मंदिर, बदविलिंग शिवलिंग, और नरसिंह की मूर्ति को देखने में पूरा दिन बिताएं। हम्पी का विहंगम दृश्य देखने के लिए सूर्यास्त के समय हेमकुटा हिल्स पर जाएं।
दिन 3- राइस फील्ड्स, ग्रामीण इलाके और झरनों को एक्सप्लोर करें। आंजनेय हिल (हनुमान जन्मस्थान) की यात्रा करें। संज्ञा बाजार, लोकल कैफे और आर्ट गैलरी जाएं। तुंगभद्रा नदी में शाम को कोरल बोट राइड लें।
दिन 4- हिप्पी आइलैंड (कैफे कल्चर, रंगीन माहौल और शांत वातावरण) एक्सप्लोर करें। रॉक क्लाइम्बिंग या योगा क्लासेज में हिस्सा लें। शाम के टाइम ओपन कैफे में लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाया जा सकता है।
दिन 5- लोकल गांवों की सैर करने के साथ ही हैंडमेड वस्तुओं की खरीदारी करना ना भूलें। दोपहर या शाम को साथ में ढेर सारी यादें लेकर वापसी के लिए रवाना हों।
