Year Beginner 2024: अपनों के संग महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर करें New Year Party सेलिब्रेट, रिश्तों में आएगी मिठास

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra: अगर आप भी अपनों के संग शानदार तरीके से न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट चाहते हैं, तो फिर आपको महाराष्ट्र की इन बेहतरीन जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन जरूर बना लेना चाहिए। महाराष्ट्र की तो कुछ ऐसी जगहें हैं जहां का व्यू घमूने के अलावा फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है।

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल को कैसे, कब और कहां सेलिब्रेट करना है, इसके लिए कई लोग अभी से ही प्लानिंग करना स्टार्ट कर चुके हैं। पुराने साल का आखिरी दिन और नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए बेहद ही खास होता है। इसलिए कई लोग सभी यादों को एक साथ समेटने के लिए अपनों के साथ किसी न किसी बेहतरीन जगह पहुंच जाते हैं। अगर आप भी भारत की किसी हसीन और मनमोहक जगह पर नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो फिर आपको महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों पर आंखें बंद करके पहुंच जाना चाहिए। यक़ीनन इन जगहों पर घूमने के बाद आपके लिए पूरा साल यादगार बना रहेगा।

Top Places To Celebrate New Year In Maharashtra

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra

1) मुंबई

महाराष्ट्र में नए साल का स्वागत करने के लिए सबसे किसी शहर या जगह का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले मुंबई शहर का नाम जरूर लिया जाता है। पूरी दुनिया में माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। नए साल के मौके पर मुंबई के कई हिस्सों को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। सड़के, पब, बार और रेस्टोरेंट लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठते हैं। मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ इंडिया के पास लाखों को लोग हैप्पी न्यू ईयर बोलने के लिए खड़े रहते हैं। मुंबई के कई पब और बार में रात भर न्यू ईयर की पार्टी चलती रहती है।

End of Feed