Honeymoon Places in June: साल का छठा महीना, यानी जून का महीना आने में अब हफ्तेभर का समय रह गया है। जून के महीने में लोग अपने परिवार और खास दोस्तों संग घूमने जरूर जाते हैं। इसके अलावा न्यूली मैरिड कपल्स (Newly Married Couples) भी जून के महीने में हनीमून (Honeymoon) के लिए घूमने (Travel) का प्लान करते हैं। जून के महीने में आमतौर पर लोग हनीमून के लिए खासतौर से ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ठंडी जगहों पर जाने का मतलब है हिल स्टेशन। अगर आपकी जून के महीने में शादी होने वाली है और आपने अब तक हनीमून के लिए किसी जगह को फाइनल नहीं किया है, तो आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जून महीने में हनीमून के लिए बेहद खास है।
Honeymoon Places: जून के महीने में हनीमून के लिए बेहद खास है ये जगह।
ये भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर घूमें भगवान बुद्ध से जुड़ी ये जगह
हनीमून के लिए जून की बढ़िया जगह (Best Honeymoon Places in June)
मनाली (Manali)
मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला एक सुंदर सा हिल स्टेशन है। साथ ही जून के महीने में घूमने के लिए भारत के सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। हनीमून के लिए भी न्यूली मैरिड कपल्स यहां आना काफी पसंद करते हैं। मनाली और उसके आसपास आपको घूमने की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां आकर कई सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। मनाली आप अपनी खुद की कार से ड्राइव करके पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप टैक्सी, टेंपो ट्रैवलर, सरकारी या प्राइवेट बस की मदद से भी यहां आ सकते हैं।
रानीखेत (Ranikhet)
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्थित रानीखेत घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। जून में हनीमून के लिए ये जगह काफी स्पेशल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के आप दीवाने हो जाएंगे। रानीखेत आकर आपको यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। रानीखेत में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। यहां घूमने की खास जगहों में झूला देवी मंदिर, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, गोल्फ कोर्स आदि है।
कूर्ग (Coorg)
अगर आप जून के महीने में दक्षिण भारत के किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए कूर्ग बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कूर्ग प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आपको सबसे ज्यादा देखने के लिए हरे-भरे चाय और कॉफी के बागान मिलेंगे। जून के महीने में यहां बारिश होने पर ये जगह और भी ज्यादा सुंदर और हरी भरी हो जाती है। न्यूली मैरिड कपल्स को यहां आना काफी पसंद है।
दार्जिलिंग (Darjeeling)
पश्चिम बंगाल का फेमस हिल स्टेशन दार्जिलिंग जून के महीने में हनीमून के लिए बेहद खास जगह है। कपल्स इस जगह को काफी पसंद करते हैं। खासतौर से न्यूली मैरिड कपल्स को हनीमून के लिए यहां का प्लान जरूर करना चाहिए। यहां का शानदार मौसम आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देगा। दार्जिलिंग आकर आपके इसके आसपास भी घूमने के कई सारे बढ़िया ऑप्शन मिलेंगे।
माउंट आबू (Mount Abu)
राजस्थान के फेमस हिल स्टेशन माउंट आबू हनीमून के लिए खास जगहों में से एक है। पूरे राजस्थान में भले ही जून के महीने में भयंकर गर्मी पड़ती है, लेकिन माउंट आबू का मौसम ठंडा रहता है। यहां पहुंचने के बाद आपको नहीं लगेगा कि आप राजस्थान में है। जून के महीने में यहां की रातें ठंडी होती हैं और दिन सुहावने रहते हैं। हनीमून के लिए कपल्स यहां आने का प्लान कर सकते हैं।
