Best Hill Stations To Visit In India During Monsoon : मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिससे यहां बारिश में घूमना खतरनाक हो सकता है। यदि आप मानसून में हिल स्टेशन पर घूमना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये 3 हिल स्टेशन जरूर देखने चाहिए। क्योंकि यहां के नजारे बारिश में और भी खूबसूरत होते हैं, और किसी तरह का खतरा भी नहीं होता है। आइए देखते हैं मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन...
लोनावला
महाराष्ट्र का लोनावला हिल स्टेशन मुंबई और पुणे के नजदीक मौजूद है। भरपूर हरियाली और मानसूनी झरनों से भरा हुआ ये हिल स्टेशन मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां आप टाइगर प्वाइंट, कार्ल गुफाएं जैसी जगहें देख सकते हैं। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए लोनावला एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे साबित होता है।
कुर्ग
कर्नाटक का कुर्ग हिल स्टेशन भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। चारों तरफ घने चाय के बागानों के बादलों का दृश्य आपके मन को मोह लेता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और गहरी घाटियां इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं। यहां एबी फॉल्स, ताला कावेरी और एलीफैंट कैंप जैसी जगहें पर्यटकों के बीच काफी फेमस हैं।
मावलिननोंग
मेघालय का मावलिननोंग गांव ‘एशिया का सबसे साफ गांव’ कहा जाता है। मावलिननोंग गांव मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहाँ आप लिविंग रूट ब्रिज, झरने और शानदार हरियाली को करीब से देख सकते हैं। ये सभी चीजें यहां आने वाले पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव कराते हैं। बारिश के दिनों में मावलिननोंग गांव घूमना सेफ और सुकून भरा हो सकता है।
