गर्मियों में चाहिए कड़ाके की सर्दी का मजा तो बना लें यहां का प्लान, जून में भी पहन लेंगे स्वेटर

गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपको तुरंत कहीं घूमने की योजना बनानी चाहिए। आज हम आपको जून में घूमने के लिए एक शानदार हिल स्टेशन बताने जा रहे हैं। जहां आपको भरी गर्मी में भी सर्दी का पूरा अहसास मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये हिल स्टेशन और कैसे बनाएं ट्रिप का प्लान?

गर्मी की छुट्टियों में छोटे बच्चे क्या बड़े लोग भी अक्सर घूमने का प्लान बना लेते हैं। क्योंकि इन दिनों हमारे देश में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अक्सर पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी इस जून की तपती गर्मी में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको आज हम आपको एक खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आपकी तबियत एकदम खुशनुमा हो जाएगी। यहां तापमान इतना कम होता है, कि आपको जून के महीने में भी गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सा है ये हिल स्टेशन और कैसे बनाएं ट्रिप का प्लान?

spiti vally trip

गर्मी में बनाएं स्पीति का प्लान

यदि आप गर्मी की तपिश से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए किसी शांत और ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हिमाचल की स्पीति घाटी घूमने आ जाना चाहिए। समुद्र तल से 12,500 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद स्पीति घाटी एक खूबसूरत और ठंडा हिल स्टेशन है। यहां सर्दियों में जमकर बर्फबारी होती है। लेकिन गर्मियों में भी तापमान काफी कम रहता है। मई-जून की तपती गर्मी में भी रात में यहां आपको 5 डिग्री सेल्सियस तापमान आसानी से देखने को मिल जाएगा।

End of Feed