रात होते ही जाग उठता है बैंकॉक, जानें बेस्ट नाइटलाइफ हॉटस्पॉट्स

Bangkok Tourist Places: छुपे हुए रूफटॉप बार से लेकर स्ट्रीट फूड वाले मजेदार अड्डों तक बैंकॉक में पर्यटकों के लिए सबकुछ है। सस्ते ड्रिंक्स चाहिए हों, हिप-हॉप म्यूजिक, या फिर शहर का जबरदस्त नजारा देखना हो बैंकॉक नाइटलाइफ एन्जॉय करने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आता है।

Bangkok Nightlife: बैंकॉक की नाइटलाइफ दुनियाभर में मशहूर है। अगर आपको लगता है कि बैंकॉक में पार्टी करने की जगह सिर्फ Khao San Road है तो यहां आप गलत हैं क्योंकि भीड़ से दूर यहां कुछ ऐसी भी जगहे हैं जहां लोकल लोग जाना बेहद पसंद करते हैं। जिन जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां के रूफटॉप बार, अंडरग्राउंड लाइव म्यूजिक स्पॉट, स्टाइलिश कॉकटेल बार में आपको बैंकॉक की असली एनर्जी देखने को मिलेगी। यहां थाई यूथ और जानकार टूरिस्ट साथ में एन्जॉय करते हुए नजर आ जाएंगे।

Bangkok Nightlife Hotspots

Bangkok Nightlife Hotspots

बैंकॉक की असली लोकल पार्टी स्ट्रीट का मजा आपको रॉयल सिटी ऐवन्यू में मिल जाएगा। ये वो जगह है जहां थाई यंगस्टर्स पार्टी करने आते हैं। यहां लंबी सी सड़क पर एक से बढ़कर एक क्लब, लाइव म्यूजिक वेन्यू और बार लगे हुए हैं। रूट 66, स्लिम-फ्लिक्स, लाइव RCA यहां के फेमस क्लब हैं।

End of Feed