भट्टी की तरह तप रहे देश के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस, अभी घूमने का बनाया प्लान तो होगा हाल बेहाल

छुट्टियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोग घूमने का प्लान बनाते नजर आ रहे हैं। ऐसे आपको देश के सबसे गर्म टूरिस्ट प्लेस के बारे में जान लेना चाहिए। यहां जाना आपकी हालत खराब कर सकता है।

Hot Weather Travel Destination: मई-जून की छुट्टियां आते ही लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप समर वेकेशन की तैयारी कर रहे हैं, तो इन जगहों का मौसम जरूर जांच लें। आइए जानते हैं देश के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस (Hottest Places in India) जो इस समय भीषण गर्मी में तप रहे हैं।

Hot Weather Travel Destination

देश के गर्म टूरिस्ट डेस्टिनेशन

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर को ऑरेंज सिटी और वाइल्डलाइफ टूरिज्म के लिए जाना जाता है। यहां आसपास कई टाइगर रिजर्व और नेचर स्पॉट मौजूद हैं, लेकिन इस समय नागपुर का तापमान 46-47 डिग्री के बीच बना हुआ है। जो टूरिस्ट के लिए सफारी या आउटडोर एक्टिविटी के दौरान डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको नागपुर या आसपास के इलाके में घूमने से बचने का प्लान बनाना चाहिए।

End of Feed