Top Attractions In Assam: खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध असम हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। नॉर्थ ईस्ट का प्रमुख राज्य असम खूबसूरती के अलावा जैव विविधता के लिए भी पर्यटकों को लुभाता है। अगर आप अलग हटकर यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस बार असम जाने का प्लान कर सकते हैं। असम की यात्रा के दौरान इन 4 डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने के बारे में प्लान कर सकते हैं।
Assam Tourism Spots (फोटो-canva)
कामाख्या मंदिर: गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। शक्ति पीठों में से एक कामाख्या मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है जहां आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
काजीरंगा नेशनल पार्क: UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट काजीरंगा नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। एक सींग वाले गैंडे के लिए फेमस ये नेशनल पार्क सफारी के इच्छुक पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है।
माजुली द्वीप: बीचलाइफ का अगर आप मजा लेना चाहते हैं तो फिर माजुली द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप संस्कृति, मठ और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।
शिवसागर: अगर आप किसी ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर शिवसागर की यात्रा कर सकते हैं। अहोम राजाओं की राजधानी शिवसागर रंग घर, तालातल घर और शिव मंदिर के लिए फेमस है।
