महाराष्ट्र की इस खूबसूरत जगह पर हुआ था Asha Bhosle का जन्म, पहाड़-झरनों के बीच है बसा, 5 हजार के अंदर हो जाएगी ट्रिप

महाराष्ट्र का Sangli प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और सादगी भरे जीवन के लिए मशहूर है। Asha Bhosle का जन्मस्थान यह शहर कम बजट में घूमने के लिए एक शानदार और सुकून भरा डेस्टिनेशन है।

स्वर सम्राज्ञी Asha Bhosle ने वैसे तो अपनी जिंदगी का अधिकतम समय मुंबई में ही बिताया है। लेकिन उनका जन्म महाराष्ट्र के Sangli में हुआ था। सांगली महाराष्ट्र का वो अभिन्न हिस्सा है, जहां कि प्राकृतिक खूबसूरत किसी का भी मन मोह सकती है। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपको जीवन में एक बार सांगली की सैर जरूर करनी चाहिए। सांगली, महाराष्ट्र का एक ऐसा प्रमुख शहर और जिला है, जिसे भारत की 'शुगर सिटी' (Sugar City) और 'हल्दी का शहर' (Turmeric City) भी कहा जाता है। कृष्णा नदी के तट पर स्थित सांगली में 30 से अधिक चीनी कारखाने हैं, जो देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादन केंद्रों में से एक है। यह शहर एशिया के सबसे बड़े हल्दी व्यापारिक केंद्रों में से भी एक है।

End of Feed