Radhanagar Beach Havelock Island: भारत में कई छिपे हुए रत्न हैं जहां जाकर आप प्रकृति के बीच शांति से 2 पल बिता सकते हैं। समुद्र तट की यात्रा सुकून की तलाश में पर्यटक करते हैं ऐसे में इस बार आपको अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच का रुख करना चाहिए। चमकती सफेद रेत से लेकर नीला-हरा समुद्र तक राधानगर बीच की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। राधानगर बीच की गिनती भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे शानदार समुद्र तटों में होती है।
Radhanagar Beach Havelock Island
राधानगर बीच की विशेषता: भीड़भाड़ से दूर राधानगर बीच शांतिपूर्ण और सुकून देने वाला अनुभव प्रदान करता है। सफेद रेत इस समुद्र तट को अन्य बीच से काफी अलग और खास बनाते हैं। चारों ओर से हरे-भरे जंगलों से घिरे इस बीच का पानी इतना साफ है कि आप यहां स्विमिंग से लेकर स्नॉर्कलिंग का आनंद उठा सकते हैं। सूर्यास्त का दृश्य यहां से अत्यंत खूबसूरत दिखता है।
सम्मान और रेटिंग्स: भारत के सबसे साफ-सुथरे और शांत बीचों में गिने जाने वाले राधानगर बीच को टाइम मैगजीन ने इसे 'एशिया का सबसे सुंदर समुद्र तट' का खिताब दिया है। भारत सरकार द्वारा भी इसे ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
कैसे पहुंचे: निकटतम एयरपोर्ट- पोर्ट ब्लेयर का वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अंडमान और निकोबार का ये मुख्य एयरपोर्ट है। इसके बाद पोर्ट ब्लेयर से आपको स्वराज द्वीप तक पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग (फेरी) का उपयोग करना होगा। स्वराज द्वीप से राधानगर बीच की दूरी तकरीबन 12 किलोमीटर है जहां आप कैब, ऑटो रिक्शा, या किराए पर बाइक लेकर पहुंच सकते हैं।
