गुजरात की इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आयोजित हुए थे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026, जानें घूमने के लिए क्या है खास

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के लिए गुजरात के एकता नगर यानी केवड़िया को चुना गया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पहचान बना चुका यह इलाका खूबसूरत नर्मदा घाटी, बाग-बगीचों, जंगल सफारी और कई आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है।

गुजरात का एक ऐसा पर्यटन स्थल इन दिनों फिल्मों की दुनिया की वजह से भी सुर्खियों में है, जहां घूमने जाएं तो सिर्फ एक जगह देखकर लौट आने का मन नहीं करेगा। बात हो रही है एकता नगर की, जिसे पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था। 22 सितंबर 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन यहीं हुआ और यह समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर इस स्थान पर आयोजित किया गया।

नर्मदा नदी, पहाड़ियों और विशाल Statue of Unity के आसपास बसा एकता नगर धीरे-धीरे ऐसा पर्यटन केंद्र बन चुका है जहां इतिहास, प्रकृति और आधुनिक घूमने-फिरने के अनुभव एक साथ मिलते हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है और यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है।

End of Feed