Red Magic 10 Pro+, Red Magic 10 Pro : ZTE सब-ब्रांड Nubia ने अपने लेटेस्ट गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Red Magic 10 Pro+ और Red Magic 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह फोन घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन में 24GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट "एक्सट्रीम एडिशन" वर्जन वाले चिपसेट पर चलता है। फोन में इसके अलावा 7,050mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Red Magic 10 Pro+, Red Magic 10
कितनी है कीमत
RedMagic 10 Pro+ की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (लगभग 72,000 रुपये) है। इस कीमत पर 16GB + 512GB वर्जन मिलता है। फोन डार्क नाइट कलर में आता है। वहीं ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट डार्क नाइट और सिल्वर विंग कलर वेरिएंट मॉडल के लिए CNY 6,299 (लगभग 74,000 रुपये) है। वहीं 24GB + 1TB वैरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग 88,000 रुपये) है।
वहीं Red Magic 10 Pro के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,000 रुपये) है। इसका 12GB + 512GB वर्जन CNY 5,499 (लगभग 64,000 रुपये) में आता है। यह डार्क नाइट, ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट डार्क नाइट और ट्रांसपेरेंट सिल्वर विंग कलर में आता है।
Red Magic 10 Pro+, Red Magic 10 Pro: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
दोनों स्मार्टफोन में 6.8 इंच की BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1216 x 2688 पिक्सल) है, 144Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2,592Hz PWM डिमिंग मिलता है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित Redmagic AI OS 10.0 मिलता है।
दमदार है कैमरा सेटअप
Red Magic 10 Pro सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP OmniVision OV50E40 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Red Magic 10 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,050 mAh की बैटरी और Red Magic 10 Pro में 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलती है।
