Xiaomi ने लॉन्च की प्रीमियम फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच, 14 दिन की बैटरी बैकअप के साथ मिलेगी AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत

Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुकी है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है।

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch S5 41mm लॉन्च कर दी है। कंपनी की यह नई वॉच शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आई है। इसमें 1.32 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्क्रीन में 60Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के लिए इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Smartwatch (2)

यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच Xiaomi HyperOS पर काम करती है। (फोटो क्रेडिट-Xiaomi)

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हल्के इस्तेमाल में 14 दिन तक चल सकती है। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच को पहले Xiaomi 18 Pro के साथ पेश किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने इसे 11 नवंबर को ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा दिया। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

End of Feed