50MP कैमरा के साथ आया Xiaomi का सबसे सस्ता 5G फोन, दो दिन चलेगी बैटरी

Redmi 13C 5G: फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS2.2 इंटरनल स्टोरेज है। रेडमी 13सी 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और सेकेंडरी डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर है।

स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने सबसे सस्ते 5G फोन Redmi 13C 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Redmi 12C के लॉन्च के ठीक छह महीने बाद पेश किया गया है। फोन 4G-5G दोनों कनेक्टिविटी में आता है। फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Redmi 13C 5G की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 13सी 5जी में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें नैनो सिम कार्ड के लिए दो स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड का के लिए स्लॉट है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS2.2 इंटरनल स्टोरेज है।

End of Feed