Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने दोनों टैबलेट को Soft Light Edition भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें मैट स्क्रीन दी गई है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी का रिफ्लेक्शन कम होता है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने दोनों ही टैबलेट में कई सारे स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं।

वेब सीरीज देखना हो या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट की बात हो इन्हें देखने का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस पर ही आता है। अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने फैंस के लिए दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। शॉओमी के लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हैं। दोनों ही टैबलेट में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली दमदार डिस्प्ले देखने को मिलती है।

Xiaomi Pad 9

कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट में कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

शाओमी ने फिलहाल Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को अपने होम मार्केट में ही लॉन्च किया है, लेकिन जिस तरह से शॉओमी की फैन फॉलोइंग भारत फैंस के बीच में उससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है। इनमें नए Snapdragon प्रोसेसर, बेहतर ऑडियो और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इन डिवाइसेस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed